फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   There were no teachers but the talent was uplifted

शिक्षक नहीं थे पर प्रतिभाओं का हौसला रहा बुलंद

Thu, 30 Jul 2020 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
There were no teachers but the talent was uplifted
जिले में संचालित 108 माध्यमिक स्कूलों में सिर्फ चार विद्यालयों के पांच छात्र-छात्राएं ही मेरिट में अपनी जगह बना पाए। सबसे बेहतरीन प्रदर्शन जीआईसी बसुकेदार का रहा। इन चार सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाई है, उसमें से तीन विद्यालय दुर्गम श्रेणी में शामिल हैं। जहां पर एलटी व प्रवक्ता में शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हैं। बावजूद यहां के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा जनता इंटर कॉलेज देवीधार ने भी मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार भी जिला मुख्यालय का राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज व राबाइंका मेरिट सूची में खाता नहीं खोल पाए। ब्लॉक मुख्यालयों में अगस्त्यमुनि को छोड़ कर जखोली व ऊखीमठ भी मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कर पाए। जीआईसी बसुकेदार के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में छात्र अतुल व छात्रा सिमरन ने मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई। इसके अलावा जीआईसी अगस्त्यमुनि से हाईस्कूल में मोहित भट्ट, सिद्धसौड़ से सागर सिंह और जीआईसी कोटमा से छात्रा सिमरन ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हैरत यह है कि जिला मुख्यालय के दोनों इंटरमीडिएट स्कूलों के अलावा जीआईसी रतूड़ा, तिलकनगर, जीजीआईसी अगस्त्यमुनि, भीरी, चंद्रापुरी, रामाश्रम, जीआईसी ऊखीमठ, गुप्तकाशी समेत अन्य विद्यालयों से एक भी छात्र/छात्रा मेरिट में जगह नहीं बना पाए। जबकि बीते वर्षों में इन विद्यालयों का बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed