{"_id":"68345adb7ada0868f80e781e","slug":"there-are-many-plans-for-dhartondla-village-but-none-of-them-came-to-the-ground-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-112980-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: धारतोंदला गांव के लिए योजनाएं कई, धरातल पर एक नहीं उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: धारतोंदला गांव के लिए योजनाएं कई, धरातल पर एक नहीं उतरी
Mon, 26 May 2025 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 26 May 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सुनाई आपबीती
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश, 12 शिकायतें हुईं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। हमारे गांव धारतोंदला में सरकार की कई योजनाएं स्वीकृति हैं लेकिन आज तक एक भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। विभागों के चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं लेकिन हमारी बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है। यह बातें अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धारतोंदला गांव के ग्रामीणों ने जनता मिलन कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर योजनाओं का खाका तो बनाया गया लेकिन काम नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में सीडीओ ने संबंधित विभागों से जानकारी लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में 25 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ जीएस खाती की अध्यक्षता में हुए जनता मिलन कार्यक्रम में धारतोंदला के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जिला योजना में खेल मैदान, जल जीवन मिशन, पेयजल लाइन सहित अन्य कई विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं लेकिन धरातल पर एक भी कार्य नजर नहीं आ रहा है। गांव का आयुर्वेदिक चिकित्सालय भी कई वर्षों से पंचायत भवन पर संचालित हो रहा है। वहीं, स्यूंणी गांव के अमर सिंह ने मनरेगा सहायक पर कार्य में बाधा डालने व विभागीय कार्य की अनुदान राशि नहीं देने की शिकायत दर्ज की। तल्ला नागपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमित प्रदाली ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए क्षेत्र में आधार कार्ड कैंप लगाने की मांग की। ग्राम पंचायत मरोड़ा गांव के ग्रामीणों ने गोशाला क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। इस मौके पर सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों से जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ कल्याणी, एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल, सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश, सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल, ईई मीनल गुलाटी, डीपीओ डा. अखिलेश मिश्रा, डीएसओ केएस कोहली, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार आदि मौजूद थे।