{"_id":"6ab620b34355545d3c00b778","slug":"kedarnath-dham-two-pilgrims-airlifted-to-aiims-rishikesh-by-air-ambulance-after-health-deteriorated-rudrapraya-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम: कर्नाटक और हिमाचल के दो यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, हेली एंबुलेंस से भेजा गया एम्स ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम: कर्नाटक और हिमाचल के दो यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, हेली एंबुलेंस से भेजा गया एम्स ऋषिकेश
Fri, 25 Sep 2026 12:54 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:54 PM IST
सार
केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हेली एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया
विज्ञापन
दो यात्रियों को हेली एंबुलेंस से एम्स भेजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केदारनाथ धाम स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों और चिकित्सा दल के साथ समन्वय कर दोनों यात्रियों को उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: पहली बार सीएम की विधानसभा क्षेत्र में होगी कैबिनेट, चार को बनबसा में बैठक, गैरसैंण में विस सत्र
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेफर किए गए यात्रियों में कर्नाटक निवासी 65 वर्षीय मोहन भंडारी और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी चेतराम शामिल हैं। चिकित्सकीय परामर्श के बाद दोनों यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
विज्ञापन