{"_id":"56f292f84f1c1bb943f14d27","slug":"the-young-man-bathing-in-the-river-flowing-search-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया युवक नदी में बहा, खोजबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गया युवक नदी में बहा, खोजबीन जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 23 Mar 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होली खेलने के बाद अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया एक युवक बह गया। पुलिस व परिजन नदी में उसे खोज रहे हैं। हालांकि अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
बुधवार को पुनाड़ गांव निवासी प्रदीप गोस्वामी (22) पुत्र गणेश प्रसाद गोस्वामी अपने चार साथियों के साथ होली खेलने गौरीकुंड राजमार्ग से लगे जवाड़ी बाईपास पहुंचा। यहां वे पांचों मंदाकिनी नदी में नहाने उतरे। नहाते समय प्रदीप का पैर फिसल गया। जब तक अन्य साथी कुछ समझ पाते वह नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार सहित युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से संगम तक खोजबीन की गई, लेकिन शाम छह बजे तक युवक का पता नहीं चल पाया था। कोतवाली प्रभारी पंवार का कहना है कि खोजबीन जारी है। जरूरी हुआ तो बृहस्पतिवार को जल पुलिस को भी बुला लिया जाएगा।
इधर, युवक के बहने की सूचना के बाद से उसकी मां व अन्य भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद से सन्नाटा पसरा पड़ा है।