{"_id":"58b6f0ac4f1c1b7c058324be","slug":"the-weather-changed-the-four-pilgrimages-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम, चारों धामों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम, चारों धामों में बर्फबारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को केदारनाथ धाम में रुक-रुककर होती रही बर्फबारी।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ में बुधवार को दिन भर मौसम बदलता रहा। मार्च के पहले दिन चारों धामों में बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में दिनभर रुक-रुककर हल्की बर्फबारी होती रही। धाम में करीब छह इंच तक नई बर्फ जम गई है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ।
विज्ञापन
चमोली जिले में तड़के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गौरसों बुग्याल, रामणी टॉप, नंदा घुंघटी, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम सहित उपला टकनौर के सुक्खी और हर्षिल में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन