फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The road waiting for them eyes

सड़क के इंतजार में पथराई आंखें

Wed, 10 Feb 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Wed, 10 Feb 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सोलह वर्ष के सफर में उत्तराखंड में सड़कों का नेटवर्क आठ हजार किमी से बढ़कर 25 हजार किमी से अधिक हो गया है। बावजूद इसके रुद्रप्रयाग जनपद के कई गांवों के ग्रामीणों को अब भी 12 से 15 किमी की पैदल दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना होता है। यहीं नहीं एक किलो चीनी व तेल के लिए भी मीलों नापना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग के जनपद में आने के बाद से  दो सौ से अधिक छोटी-बड़ी सड़कें स्वीकृत हुई हैं, लेकिन धरातल पर नहीं उतरने से ग्रामीणों की दिक्कतें दूर नहीं हो पाई। 120 से अधिक सड़कें वनाधिनियम, ग्रामीणों की आपत्ति, समरेखण विवाद और विभागीय उदासीनता से लटकी हैं। रुद्रप्रयाग-ग्वेफड मार्ग पर लाखों खर्च के बाद भी पूरा नहीं बन पाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह राणा का कहना है कि 11 साल पहले साढ़े चार किमी अगस्त्यमुनि -डोभा मार्ग का निर्माण तो दूर, अभी फाइल रुद्रप्रयाग से देहरादून के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन



वर्षों से लंबित प्रमुख मोटर मार्ग
गैड-गडगू-बरंगडाली-पावजगपुरा, त्रियुजीनारायण-तोषी, फाफंज-बरसाल, सेमला-पलद्वाड़ी, कुणजेठी-ब्यूखी, राउलें-जग्गी-बेडूला, कुणजेठी-ब्यूखी, चिलौंड मोटर मार्ग, चाका-बुडोली, जैली-मरगांव-तैला, सूर्याप्रयाग-बंदरतोली-मवाण गांव-उरोला, सिद्धसौड़-बांद-जम्मूखाल, जाखाल-विराण गांव, दैजीमांडा-पौड़ीखाल, रतनगढ़-भणगा, अगस्त्यमुनि-नाकोट-ताली-चमेली, अगस्त्यमुनि-डोभा, बंदरतोली-तैला आदि। इधर पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग डिवीजन की 8 सड़कों की डीपीआर पिछले दो वर्ष से शासन में धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है -
रुद्रप्रयाग व ऊखीमठ लोनिवि की 50 सड़कों पर आपत्ति है। 50 से अधिक सड़कों के मामले वन विभाग के माध्यम से शासन को भेजे गए हैं। कुछ पर काम चल रहा है। प्रत्येक 15 दिन में लंबित मार्गों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है। इस संबंध में विभागाध्यक्षों को भी समय-समय पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं।- डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग



केस एक -
यूपी शासन में वर्ष 1994 में स्वीकृत और वर्ष 2002 से निर्माणाधीन कोट-घोलतीर मोटर मार्ग अब तक नहीं बन सका है। सड़क के अभाव में रानीगढ़ व धनपुर पट्टी के दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों को घोलतीर से 3 से 12 किमी पैदल दूरी तय कर रहे हैं।

केस दो -
केदारघाटी क्षेत्र में जिले के अंतिम गांव तोषी के लिए त्रियुगीनारायण से 2004 में सड़क स्वीकृत की गई। वर्ष 2013 में शासन स्तर पर बैठक भी हुई। बावजूद इसके सड़क निर्माण आज तक शुरू नहंी हुआ। ग्रामीण एक तरफा 8 किमी पैदल नाप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed