{"_id":"6adf4fdb9f4cd2154406f842","slug":"the-road-to-shankaracharya-hospital-is-in-a-dilapidated-state-with-potholes-hindering-movement-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121819-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: शंकराचार्य अस्पताल की सड़क बदहाल, गड्ढों से हो रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: शंकराचार्य अस्पताल की सड़क बदहाल, गड्ढों से हो रही आवाजाही
Mon, 26 Oct 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीरुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय की ईकाई कोटेश्वर स्थित शंकराचार्य अस्पताल को जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति के कारण मरीजों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। ऐसे में अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
सड़क की खराब हालत के कारण आम राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी मस्तान रावत, गौरव रावत, सौरभ पुरोहित आदि ने बताया है कि यह सड़क स्वास्थ्य विभाग की शंकराचार्य अस्पताल को जोड़ने वाली अपनी सड़क है, इसके बावजूद इसकी मरम्मत और सुधारीकरण की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम उठता नजर नहीं आ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति सुधारने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मरीजों और राहगीरों को राहत मिल सके। संवाद