{"_id":"68ea382d0d8e37db0206288c","slug":"the-road-has-been-damaged-for-a-month-preventing-children-from-reaching-school-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-809016-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: एक माह से रास्ता क्षतिग्रस्त, स्कूल नहीं पहुंच पा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: एक माह से रास्ता क्षतिग्रस्त, स्कूल नहीं पहुंच पा रहे बच्चे
Sat, 11 Oct 2025 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 11 Oct 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
रयांसू गांव के लोग करीब 35 किमी दूरी तय कर पहुंच रहे हैं चंद्रापुरी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिले के रयांसू गांव को जोड़ने वाला दो किमी मीटर पैदल मार्ग एक माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। यहां वैकल्पिक मार्ग न होने से स्कूली बच्चों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कई बार बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं।
ऊखीमठ ब्लॉक के रयांसू गांव को चंद्रापुरी से जोड़ने के लिए दो किमी पैदल मार्ग है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य साधन यही पैदल मार्ग है। पूर्व सैनिक थेपड़ सिंह नेगी ने बताया कि एक माह पूर्व बारिश से यह पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया तब से आवागमन इस रास्ते ठप है। 40-50 परिवारों वाले गांव में करीब 15-20 बच्चे जीआईसी चंद्रापुरी और 10-15 युवा पीजी काॅलेज अगस्त्यमुनि में पढ़ने जाते हैं। मगर रास्ता बंद होने की वजह से बच्चे कई बार स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। आवश्यक काम होने पर ग्रामीण पहले दो किमी दूर पैदल पाली गांव और वहां से सड़क से करीब पैंतीस किमी का फेरा लगाकर चंद्रापुरी बाजार पहुंच रहे हैं। रयांसू गांव के राम सिंह, बलवीर सिंह आदि ने जल्द मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि विकास विभाग को दैवी आपदा के तहत इस मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।