{"_id":"56e046be4f1c1b9f498b456b","slug":"the-presentation-on-the-issue-of-environmental-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर दी प्रस्तुति
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जूनियर हाईस्कूल तुनेटा के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सम सामयिक मुद्दों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने किया।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री राणा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। शिक्षकों को उन्हें संस्कारवान बनाने के लिए काम करना चाहिए। कहा कि वर्तमान परिस्थितियां काफी कठिन हैं, ऐसे में बच्चों को शुरू से ही प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। डीईओ प्राथमिक शिक्षा डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी ने विद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या पर पूरे स्टाफ की प्रशंसा की। कहा कि शिक्षक पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं तो शिक्षा की गुणवत्ता व छात्र संख्या में कभी गिरावट नहीं आ सकती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, आपदा जागरूकता, स्वच्छता, रामी बौराणी, भष्मासुर, कव्वाली, जुमले आदि की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मोहन लाल शाह, संकुल समन्वयक दलेब सिंह राणा, उप शिक्षाधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी, जवाहर बैरवाण, धनपत लाल, जिला पंचायत सदस्य गोपाल पंवार, तुनेटा के प्रधान धनराज बंगारी आदि उपस्थित थे। संचालन वासवानंद गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन