{"_id":"6a07141e1439fea2b0044dd6","slug":"the-idol-of-maa-lalita-devi-was-swung-in-a-swing-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118503-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मां ललिता देवी की मूर्ति को झूले में झुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मां ललिता देवी की मूर्ति को झूले में झुलाया
Fri, 15 May 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 15 May 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गुप्तकाशी। नगर पंचायत के नाला वार्ड में त्रिपुर सुंदरी मां ललिता देवी के प्राचीन मंदिर में ज्येष्ठ संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। वहीं मां की दिव्य मूर्ति को मंदिर परिसर में ढोल दमाऊं के साथ लाया गया। अनुष्ठान के तहत मां ललिता देवी की मूर्ति को मंदिर परिसर में स्थित झूले में झुलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। वहीं मां ललिता वेदांग के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष यशपाल नेगी, मकर सिंह भंडारी, वीरेंद्र शाह, राजेंद्र तिवारी, गोविंद करासी, राजेंद्र भंडारी, गोविंद राणा आदि मौजूद थे। संवाद