{"_id":"576d5f7f4f1c1bef58b491c1","slug":"ten-km-distence-cross-to-12-class-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है दस किमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर की पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है दस किमी दूर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 24 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली क्षेत्र के पौंठी सिलगढ़ के ग्रामीणों ने गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को उच्चीकृत किए जाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन में कहा कि कक्षा दस उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दस किमी दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष विजेंद्र कंडारी, कृपाल सिंह रावत, वर्षा रावत ने कहा कि वर्ष 1998 में पौंठी में हाईस्कूल का संचालन शुरू किया गया था। इस समय विद्यालय में दो सौ बीस बच्चे अध्ययनरत हैं। बच्चों को कक्षा दस उत्तीर्ण करने के आगे की पढ़ाई करने के लिए दस किमी दूर राइंका कैलाश बांगर या फिर राइंका रामाश्रम जाना पड़ता है। जबकि इन दोनों विद्यालयों को जाने वाले रास्ते घने जंगलों के बीच से होकर गुजरते है।
विज्ञापन
पौंठी विद्यालय अभी तक उच्चीकरण की राह ताक रहा है। पूर्व में मुख्यमंत्री व मंत्रियों द्वारा कई बार घोषणाएं की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र विद्यालय का उच्चीकरण नहीं किया जाता है वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन