{"_id":"679e6675b8f510a77c0d680c","slug":"temple-road-is-inviting-accidents-rudraprayag-news-c-5-1-drn1031-609126-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मंदिर मार्ग दे रहा हादसों को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मंदिर मार्ग दे रहा हादसों को न्यौता
विज्ञापन
Iलोनिवि ने दो माह पूर्व किया था रास्ते के सुधारीकरण का कार्य
I
Iस्थानीय लोगों ने की जल्द रास्ते को दुरस्त करने की मांगI
Iकेदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी बाजार से विश्वनाथ मंदिर तक पैदल मार्ग बुरी हालत में है। यहां, लोनिवि ने आधा-अधूरा कार्य किया है और निर्माण सामग्री को जगह-जगह पर छोड़ रखा है, जिससे राहगीर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द रास्ते को दुरस्त करने की मांग की है। बीते वर्ष नवंबर में लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ डिवीजन ने मुख्य बाजार से विश्वनाथ मंदिर तक पैदल मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू किया था। इस कार्य के तहत सुरक्षा दीवार के साथ क्षतिग्रस्त जगहों का सुधारीकरण व इंटरलॉक टाइल्स बिछाई जानी थी। लेकिन विभाग ने कुछ ही दिन बाद कार्य बंद कर निर्माण सामग्री जहां-तहां छोड़ दी। विभाग की इस लापरवाही से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। तीन दिन पूर्व इस मार्ग पर एक युवक वैभव सती का पैर फ्रैक्चर हो गया था। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए भी यह मार्ग निरंतर खतरा बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता वचन सिंह पंवार, भुवन सती, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, आलोक बगवाड़ी ने लोनिव से यथाशीघ्र मंदिर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है। इधर, नगर पंचायत की निर्वाचित अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी व सभासद गौरव रावत ने कहा कि विभाग को जल्द ही पत्र भेजा जाएगा।I