फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teerthpurohits of Kedarnath will take out a rally in Guptkashi today

आज गुप्तकाशी में रैली निकालेंगे केदारनाथ के तीर्थपुरोहित

Tue, 13 Jul 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Teerthpurohits of Kedarnath will take out a rally in Guptkashi today
चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों का आंदोलन 31वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार व बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इधर, बुधवार को गुप्तकाशी में होने वाली रैली को लेकर तीर्थपुरोहित समाज की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को केदारनाथ में आचार्य संजय तिवारी के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने बोर्ड के विरोध में बारिश के बीच धरना दिया। उनका कहना था कि जब तक मांगपूर्ति नहीं होती, वे आंदोलनरत रहेंगे। इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती ने बताया कि 14 जुलाई को गुप्तकाशी में होने वाली रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान केदारघाटी के सभी गांवों से लोग रैली में शामिल होंगे जिनका केदारनाथ से संबंध है। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के पहले से ही तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारी विरोध करते आ रहे हैं। बावजूद इसके सरकार ने उन्हें बिना विश्वास में लिए बोर्ड का गठन व विस्तार किया है। केदारनाथ में धरना देने वालों में पवन तिवारी, अंकुर शुक्ला, राम प्रसाद, पुष्कर शुक्ला, ऋषि अवस्थी, प्रवीण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed