फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teenager committed suicide by hanging

किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Teenager committed suicide by hanging
मृतका मीना - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना छेत्र में एक किशोरी ने अज्ञात कारण से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी विवाद से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार सौरभनगर वार्ड नंबर 8 में दीनबंधु रॉय अपने परिवार के साथ रहते है। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। घर मे पत्नी सुचित्रा, छोटी बेटी मीना(17) और बड़ा बेटा नंद गोपाल है। बृहस्पतिवार को दीनबंधु फैक्टरी में काम पर गए थे। सुचित्रा घर के दरवाजे पर थी, नंद और मीना अपने कमरे में थे। दोपहर 12 बजे सुचित्रा खाना खाने के लिए मीना को बुलाने गयी थी। लेकिन काफी आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने मोहल्ले वालों को बुला लिया। इसके बाद रोशनदान तोड़ा गया तो मीना पंखे में दुपट्टे के फंदे में लटकी थी। भाई नंद गोपाल ने बताया कि मीना ने इस बार इंटर की परीक्षा दी थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed