फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   'Jan Aakrosh' rally held to demand the upgrading of the PHC.

Rudraprayag News: पीएचसी के उच्चीकरण के लिए निकाली जनआक्रोश रैली

Wed, 07 Oct 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 07 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
'Jan Aakrosh' rally held to demand the upgrading of the PHC.
ऊखीमठ में जनआक्रोश रैली के बाद राज्य सरकार का पुतंला दहन करते आंदोलनकारी। संवाद
फोटो
विज्ञापन

एक सूत्री मांग के लिए कई घाटी के लिए लोग हुए एकजुट
राज्य सरकार का पुतला फूका, शीघ्र शासनादेश जारी करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। पीएचसी के उच्चीकरण एवं डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग के लिए बुधवार को तहसील मुख्यालय में जनआक्रोश रैली निकालकर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एक सूत्री मांग के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार से शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की।
मद्महेश्वर घाटी, तुंगनाथ घाटी, कालीमठ घाटी, ऊखीमठ पंचगाई क्षेत्र के ग्रामीणों तथा व्यापारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग बुधवार सुबह करीब 10 बजे गैस एजेंसी के समीप एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शनकारियों ने मांग के समर्थन में जनआक्रोश रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार का पुतला दहन किया। इसके बाद सभी आंदोलनकारी तहसील परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे जहां मांग के लिए विगत 24 दिनों से क्रमिक अनशन जारी है। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने कहा कि 14 सितंबर से क्रमिक अनशन किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव की ओर से 15 दिनों में पीएचसी के उच्चीकरण का शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद शासनादेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से जल्द मांग पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, सभासद सरला रावत, प्रदीप धर्म्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद राणा, गणेश तिवारी, त्रिभुवन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
शीघ्र जारी होगा शासनादेश : आशा
रुद्रप्रयाग। जनआक्रोश रैली पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण से संबंधित सभी पत्रावलियां पूर्ण कर शासन स्तर पर गतिमान हैं। इसी संबंध में कुछ दिन पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण का शासनादेश शीघ्र जारी होगा। संवाद

ऊखीमठ में जनआक्रोश रैली के बाद राज्य सरकार का पुतंला दहन करते आंदोलनकारी। संवाद

ऊखीमठ में जनआक्रोश रैली के बाद राज्य सरकार का पुतंला दहन करते आंदोलनकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed