फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra 2021 : team of Devasthanam board reached Kedarnath

Char Dham Yatra 2021 : देवस्थानम बोर्ड का 12 सदस्यीय दल केदारनाथ पहुंचा

Fri, 07 May 2021 11:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 May 2021 11:57 AM IST
सार

दल मंदिर में पेयजल, बिजली, बर्फ हटाने का कार्य करने के साथ ही साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, रावल/पुजारी आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करेगा। 

विज्ञापन
char dham yatra 2021 : team of Devasthanam board reached Kedarnath
17 मई को सुबह 5 बजे केदारनाथ के कपाट खुलेंगे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तैयारियों के लिए देवस्थानम बोर्ड का 12 सदस्यीय दल अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के नेतृत्व में धाम पहुंच गया है। दल मंदिर में पेयजल, बिजली, बर्फ हटाने का कार्य करने के साथ ही साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, रावल/पुजारी आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करेगा।

विज्ञापन


17 मई को सुबह 5 बजे केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है। गुरुवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से सुबह 8.30 बजे दल केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। बोर्ड का नेतृत्व कर रहे अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए दल धाम में कपाटोद्घाटन की तैयारियां करेगा।
विज्ञापन


बताया कि तय तिथि 17 मई को केदारनाथ में कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद धाम में नियमित पूजा-अर्चना होती रहेगी। स्थितियां सामान्य होने पर चारधाम यात्रा चरणबद्ध रूप से शुरू की जाएगी। इधर, गढ़वाल आयुक्त/उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि सांकेतिक रूप से धामों के कपाट खोले जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए केवल रावल, पुजारी और संबंधित हक-हकूकधारियों के तय प्रतिनिधि ही धाम जा सकेंगे। इधर, केदारनाथ पहुंचे 12 सदस्यीय दल में सहायक अभियंता गिरीश देवली, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता विपिन कुमार सहित विद्युत कर्मी, पलंबर और सात स्वयंसेवक शामिल हैं।


इस मौके पर बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, पुष्कर रावत, प्रेम सिंह रावत, पुजारी शिव शंकर लिंग, विदेश शैव, मीडिया प्रभारी हरीश चंद्र गौड़ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed