फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teacher accused of molesting student, case filed

Rudraprayag News: शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Sep 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 17 Sep 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of molesting student, case filed
कंप्यूटर सिखाने के लिए बुलाया छात्रा को, पीजी कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े

संवाद न्यूज एजेंसीअगस्त्यमुनि। थाना क्षेत्र के चंद्रापुरी में एक प्राथमिक शिक्षक के स्नातक की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। इधर, पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि के छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए हंगामा किया।
बीते मंगलवार को प्राथमिक स्कूल के शिक्षक मोहम्मद यासीन ने युवती जो स्नातक की पढ़ाई कर रही है को फोन कर कंप्यूटर सिखाने के बहाने अपने विद्यालय में बुलाया। इस दौरान शिक्षक द्वारा छात्रा को बार-बार फोन किया गया। जब, छात्रा विद्यालय में पहुंची तो शिक्षक नशे की हालत में था। शिक्षक छात्रा से छेड़खानी करने लगा और उसका मोबाइल और बैग अपने पास रख दिए।
विज्ञापन

छात्रा ने विरोध किया और बमुश्किल से वहां से बचकर बाहर भाग गई। पीड़िता अगस्त्यमुनि थाना पहुंची और पुलिस को तहरीर दी जिसके तहत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक महेश रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इधर, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने भी घटना पर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed