{"_id":"69c177e5c0e4c356dd0c8653","slug":"tanisha-bhandari-first-in-aipan-art-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-928954-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ऐपण कला में तनीषा भंडारी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ऐपण कला में तनीषा भंडारी प्रथम
Mon, 23 Mar 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में गृह विज्ञान विभाग की ओर से प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने वर्षभर तैयार किए गए हस्तशिल्प और कलात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया, जिसमें मिट्टी के दीयों की सजावट, कागज के फूल, बांधनी कला और ब्लॉक प्रिंटिंग आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतियोगिताओं में लेपन कला में हिमानी प्रथम, अंजलि व दीक्षा द्वितीय तथा नीतू मालासी तृतीय स्थान पर रहीं। ऐपण कला में तनीषा भंडारी प्रथम, स्नेहा सेमवाल द्वितीय और कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं। एजुकेशनल गेम प्रतियोगिता में निशा प्रथम, संजना द्वितीय और संतोषी तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने छात्राओं के कार्यों की सराहना की। आयोजन विभागाध्यक्ष प्रीती बर्तवाल और प्रयोगशाला सहायिका दीपिका कुंवर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन