फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Supply has been disrupted in many households for 12 days; residents are fetching water from sources even in the rain.

Rudraprayag News: कई घरों में 12 दिनों से आपूर्ति ठप, बारिश में भी स्रोतों से ला रहे पानी

Sun, 19 Jul 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 19 Jul 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Supply has been disrupted in many households for 12 days; residents are fetching water from sources even in the rain.
अगस्त्यमुनि मंदिर क्षेत्र के आसपास जलापूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। मानसून में भी नगर पंचायत के अंतर्गत मंदिर के निकट स्थित क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। 12 दिनों से नियमित जलापूर्ति ठप होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बरसात में भी स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि जल संस्थान में शिकायत दर्ज कराने पर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

स्थानीय गीता मलासी ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल लाइन में खराबी है लेकिन जल संस्थान के फिटर को भी लाइन की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। इस कारण लंबे समय से जलापूर्ति बाधित है। ब्लॉक कार्यालय के पास रहने वाली लीलावती देवी ने कहा कि कभी पानी आता है तो कई दिनों तक नलों से एक बूंद भी नहीं आती है। इससे घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय सुधांशु भट्ट ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 12 दिनों से अधिक समय से पेयजल आपूर्ति बंद है। मजबूरी में पड़ोसियों के घरों से पाइप जोड़कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता सुभाष रावत ने बताया कि शिकायतों के आधार पर टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed