फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Students' Union: A case will be filed if a winning procession is taken out

छात्रसंघ : विजयी जुलूस निकाला तो दर्ज होगा मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students' Union: A case will be filed if a winning procession is taken out
रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद समर्थकों के हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जीते पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण के बाद सरकारी वाहनों में घर तक छोड़ा जाएगा। चुनाव को संपन्न कराने के लिए दो एसएचओ, 31 दरोगाओं के साथ ही एक कंपनी पीएसी की तैनात की जाएगी। एसपी सिटी ने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद अगर निर्वाचित पदाधिकारी और समर्थक जुलूस निकालते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

एसबीएस राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मतदान और मतगणना को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर से कॉलेज आने वाले वोटरों के वाहनों को सेल्स टैक्स की चौकी पर रोका जाएगा जबकि बिलासपुर क्षेत्र से आने वाले वोटरों के वाहनों को आर्क होटल में रोका जाएगा। यहां से विद्यार्थी पैदल कॉलेज जाकर वोट डालेंगे।
विज्ञापन

वोटिंग के बाद कॉलेज गेट पर कोई भी विद्यार्थी खड़ा नहीं हो सकेगा और न ही सड़क पर प्रचार करने दिया जाएगा। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए चार थानों के साथ ही पीएसी भी लगाई गई है। इनमें दो एसएचओ, दो एसओ, 31 एसआई, 100 कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी शामिल है। एक प्लाटून महिला पीएसी भी कॉलेज में तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहे पर भी पुलिस तैनात रहेगी। दंगा नियंत्रण वाहन और फायर बिग्रेड का वाहन भी वहां रहेगा। बताया कि अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है या फिर जूलूस निकालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed