{"_id":"6aa68f5bf663eb19b902b3fa","slug":"second-phase-of-the-save-bugyal-campaign-begins-tomorrow-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120867-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बुग्याल बचाओ अभियान का दूसरा चरण कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बुग्याल बचाओ अभियान का दूसरा चरण कल से
Sun, 13 Sep 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ। तृतीय केदार तुंगनाथ क्षेत्र में बुग्याल बचाओ अभियान के तहत 15 सितंबर से द्वितीय चरण का वृहद स्वच्छता अभियान शुरू होगा। जनसहभागिता से चलाए जा रहे इस अभियान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
तुंगनाथ क्षेत्र में बुग्यालों के संरक्षण के लिए 15 जून से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई थी जिसमें चन्द्रशिला से तुंगनाथ तक साफ सफाई के साथ ही बुग्याली क्षेत्र में बांस व रस्सी की बैरिकेडिंग कर संरक्षित करने का अभियान शुरू किया गया था। स्वच्छता अभियान में शामिल वेदपाठी अभिषेक मैठाणी ने बताया कि इस बार अभियान से एकत्रित कूड़े को साइज रिडक्शन मशीन से काटकर निस्तारित करने के लिए चोपता पहुंचाया जाएगा। संवाद