{"_id":"84b3ed993ff52f29a44e08d757737e30","slug":"strike-continue-for-compensation-and-employment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा और रोजगार के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा और रोजगार के लिए धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि क्षेत्र के प्रभावितों के समान मुआवजा देने व सेमी को डूब क्षेत्र घोषित कर लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर आपदा संघर्ष समिति सेमी का एलएंडटी की कुंड साइट का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
धरना स्थल पर हुई सभा में समिति की अध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल ने बताया कि सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के निर्माण से सबसे अधिक परेशानी सेमी गांव को हुई है।
विज्ञापन
आपदा के दौरान यहां पर पानी एकत्रित होने से गांव में भूस्खलन सक्रिय हो गया है। बावजूद इसके एलएंडटी कंपनी ग्रामीणों की सहायता नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक अगस्त्यमुनि क्षेत्र के प्रभावितों के समान मुआवजा व सेमी को डूब क्षेत्र घोषित कर लोगों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष अंजू भंडारी, पवित्रा देवी, भगवती पंवार, शिवानंद नौटियाल, उषा बर्तवाल, भगवती प्रसाद आदि उपस्थित थे। वहीं तहसीलदार एसपी उनियाल ने धरना स्थल पर जाकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन