फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   State making progress in tourism, health and education sectors: Chaudhary

राज्य पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कर रहा प्रगति : चौधरी

Sat, 29 Nov 2025 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 29 Nov 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
State making progress in tourism, health and education sectors: Chaudhary
पत्रकार वार्ता में बोले विधायक
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड ऐतिहासिक विकास यात्रा की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि के कारण राज्य धार्मिक पर्यटन, आधुनिक ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है।

वर्तमान में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय योजनाएं राज्य में धरातल पर उतर रही हैं। विधायक ने कहा कि केदारनाथ-बदरीनाथ मास्टर प्लान, चारधाम मार्गों का कायाकल्प और केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे जैसी परियोजनाएं उत्तराखंड को विश्वस्तरीय पर्यटन ढांचा प्रदान कर रही हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना राज्य के विकास की नई धुरी बनकर उभर रही है। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में घर-घर नल कनेक्शन से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। नकल विरोधी कानून, यूसीसी लागू करने, धर्मांतरण व दंगारोधी कानून सरकार के ऐतिहासिक निर्णय हैं। विधायक चौधरी ने कहा कि ये उपलब्धियां उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल एवं नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed