{"_id":"6a9ff652ea1495436302d7a5","slug":"sports-training-camp-for-scheduled-caste-boys-to-begin-on-the-15th-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120762-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अनुसूचित जाति के बालकों के लिए 15 से लगेगा खेल प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अनुसूचित जाति के बालकों के लिए 15 से लगेगा खेल प्रशिक्षण शिविर
Tue, 08 Sep 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अनुसूचित जाति के बालकों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए जिला खेल विभाग की ओर से 15 सितंबर से सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में 15 से 21 सितंबर तक चलेगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान ने बताया कि शिविर में अंडर-16 आयु वर्ग तक के अनुसूचित जाति के बालक प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए 14 सितंबर को जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में ट्रायल होंगे और 24 बालकों का चयन किया जाएगा। आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर होगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक बालक जिला खेल कार्यालय से आवेदनपत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। चयनित बालकों को शिविर के दौरान विभागीय मानकों के अनुसार भोजन, आवास, मार्ग व्यय, ट्रैक सूट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संवाद