फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Solar lights distributed to 45 families of Goundar village

गौंडार गांव के 45 परिवारों को बांटी गई सोलर लाइट

Fri, 31 Jul 2020 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Solar lights distributed to 45 families of Goundar village
ऊखीमठ विकासखंड के ग्राम पंचायत गौंडार में उरेडा द्वारा 45 परिवारों को सोलर लाइट उपलब्ध कराई गई हैं। शेष 30 परिवारों को भी जल्द ही सोलर लाइट दी जाएगी। 19 जुलाई की रात्रि को मूसलाधार बारिश व अतिवृष्टि से यहां 100 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना का पावर हाउस व पाइप लाइन ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन

डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर उरेडा विभाग द्वारा ग्रामीणों को सोलर लाइट दी जा रही हैं। पहले चरण में 45 परिवारों को सोलर लाइट वितरित की गई हैं। ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार ने बताया कि बीते दस दिनों से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। साथ ही पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भी दिक्कत हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन व विभाग से क्षतिग्रस्त लघु जल विद्युत परियोजना व पैदल मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। इधर, उरेडा के परियोजना प्रबंधक संदीप सैनी ने बताया कि शेष परिवारों को भी जल्द सोलर लाइट दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त लघु जल विद्युत परियोजना के नुकसान का आकलन कर मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पावर हाउस में दोनों टरबाइन के साथ अन्य उपकरणों को भी भारी क्षति हुई है। पाइप लाइन भी तीस मीटर से अधिक ध्वस्त हो रखी है। बताया कि लगभग दो माह में परियोजना को दुरुस्त कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed