{"_id":"5d51b3268ebc3e6cb20d157b","slug":"smuggler-arrested-with-a-smack-of-two-million-rudrapur-news-hld352710688","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर में स्मैक तस्करी का खुलासा करते एसएसपी एवं हिरासत में आरोपी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/नानकमत्ता। यूपी से उत्तराखंड में स्मैक की बड़ी खेप सप्लाई करने वाले बरेली को एक तस्कर को नानकमत्ता थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 200.70 स्मैक बरामद की है। स्मैक बेच कर जमा किए गए चार लाख रुपये भी तस्कर से बरामद हुए हैं। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई जा रही है।
अपने दफ्तर में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि जिले में स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कुछ समय पूर्व से जिला पुलिस ने अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ही 19 जुलाई को नानकमत्ता थाना पुलिस ने लखीमपुर खीरी (यूपी) निवासी राकेश गुप्ता को 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में राकेश ने ग्राम रजऊ परसपुर थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली यूपी निवासी सुरेश चंद्र सक्सेना से स्मैक खरीद कर लाने की बात कही थी। सुरेश की धरपकड़ के लिए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और एसओ नानकमत्ता कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सुरेश की धरपकड़ में जुटी टीम को रविवार शाम मुखबिर ने उसके सिसईखेड़ा बाजार से कुछ आगे पुलिया के पास होने की सूचना दी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे कमलेश ने मौके से सुरेश को गिरफ्तार कर उसके पास से 200.70 ग्राम स्मैक के साथ ही चार लाख की नकदी बरामद की।
विज्ञापन
पूछताछ में सुरेश ने बताया कि उक्त स्मैक को वह नानकमत्ता निवासी संतोख सिंह को देने आया था। बरामद रकम भी उसने नानकमत्ता में कुछ लोगों को स्मैक बेचकर ही जमा की थी। सुरेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
इनसेट
टीम पर ईनामों की बौछार
रुद्रपुर। स्मैक तस्कर सुरेश को पकड़ने वाली टीम में सीओ खटीमा महेश चंद्र बिंजोला, एसआई सुरेंद्र प्रताप बिष्ट, आरसी बेलवाल, ललित चौधरी, नेहा ध्यानी, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रोहित गोस्वामी, प्रशांत नेगी और बोविंदर कुमार शामिल थे। डीआईजी जेआर जोशी ने टीम को पांच, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने ढाई और एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने डेढ़ हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
इनसेट
खाते में मंगाता था रकम, सीज होगा
रुद्रपुर। सुरेश लंबे समय से उत्तराखंड में स्मैक की तस्करी कर रहा था और अपने ग्राहकों से सुरेश एक्सिस बैंक के खाते में रकम मंगाता था। साथ ही उधारी में भी उसने लोगों को लाखों की स्मैक दी थी। नानकमत्ता में ही स्मैक का कारोबार करने वाले आजाद और पप्पू को भी उसने साढ़े पांच लाख की स्मैक उधार दी थी। एसएसपी ने बताया कि वर्तमान में भी सुरेश के खाते में बीस लाख रुपये हैं, जिसकी जांच के लिए उसके खाते को सीज कराया जाएगा।
इनसेट
कुछ और तस्करों का भी मिला सुराग
रुद्रपुर। पूछताछ में सुरेश ने नानकमत्ता में ही स्मैक तस्करी करने वाले आजाद और पप्पू के साथ ही सतनाम सिंह उर्फ सत्तू, चमकी, बूटा, शमशेर, मंगू, बलजीत, शारदा पुल निवासी गोपी व गोविंदा को भी स्मैक सप्लाई करने की बात कबूली है। इसके आधार पर पुलिस ने इन सभी को भी अपने रडार पर लेकर उनकी धरपकड़ की तैयारी शुरू कर दी है।