फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shikha Mehra selected in Uttarakhand Under-20 Kabaddi Team

शिखा मेहरा का उत्तराखंड अंडर-20 कबड्डी टीम में चयन

Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shikha Mehra selected in Uttarakhand Under-20 Kabaddi Team
उत्तराखंड अंडर-20 बालिका कबड्डी टीम में हुआ जखोली के लुठियाग गांव की शिखा का चयन। - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली विकासखंड के लुठियाग गांव की शिखा मेहरा का चयन उत्तराखंड अंडर-20 बालिका कबड्डी टीम में हुआ है। शिखा अब 22 से 25 मार्च तक तेलंगाना में आयोजित होने वाली 47वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य की टीम के साथ प्रतिभाग करेगी। छात्रा के राज्य टीम में चयन पर जिला कबड्डी एसोसिएशन समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में स्नातक की छात्रा शिखा इन दिनों अल्मोड़ा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। छात्रा के पिता शैलेंद्र सिंह डाक विभाग में कार्यरत हैं। जबकि माता गृहणी हैं। 20 मार्च को शिखा, उत्तराखंड की टीम के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए हरिद्वार से रवाना होगी। कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौथाण ने बताया छात्रा के चयन से अन्य खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है। शिखा, लंबे समय से एनआईएस प्रशिक्षित कोच शाहरुख की देखरेख में कबड्डी के गुर सिख रही है। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, पूर्व राज्य मंत्री अशोक खत्री, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य समेत अन्य ने छात्रा के चयन पर खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed