फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shankaracharya Maharaj Chaturmas fast start Madhavasrm

शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज का चातुर्मास्य व्रत प्रारंभ

Tue, 19 Jul 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो रुद्रप्रयाग अमर उजाला
ब्यूरो रुद्रप्रयाग अमर उजाला Updated Tue, 19 Jul 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोटेश्वर महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ शंकराचार्य माधवाश्रम जी महाराज ने चातुर्मास्य व्रत प्रारंभ किया। इस मौके पर मंदिर में भजन-कीर्तन आयोजित किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को अलकनंदा नदी किनारे स्थित कोटेश्वर शिवालय में पूर्वाह्न 11 बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। शंकराचार्य की पादुकाओं का पूजन कर पूजा-अर्चना की गई। महंत शिवानंद गिरी महाराज कहा कि आज से ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम जी महाराज का चातुर्मास्य व्रत शुरू हो रहा है। यह पहला मौका है जब वे कोटेश्वर में इस प्रकार का उपवास रख रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर साहित्यिक संस्था कलश के संयोजक ओमप्रकाश सेमवाल की भगवान कोटेश्वर की महिमा पर आधारित गढ़वाली भजन सीड़ी का भी विमोचन किया गया। मंदिर में कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन-भजन की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, सीडीओ डीआर जोशी, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आंनद बोहरा, देवेंद्र सिंह झिक्वांण आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पतंजलि ट्रस्ट की ओर से श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में यज्ञ-हवन किया। योग प्रचारक संतोष ने योग के बारे में जानकारी दी। उधर, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी सहित अन्य स्थानों पर भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं व अन्य द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed