फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Seek cooperation in verification of outsiders

बाहरी लोगों के सत्यापन में मांगा सहयोग

Wed, 08 Sep 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Seek cooperation in verification of outsiders
उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा-61 (1) के तहत पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की अध्यक्षता में गुप्तकाशी थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। मौके पर यातायात, साइबर क्राइम, बाहरी लोगों के सत्यापन समेत कई विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही पुलिस ने सुझाव भी मांगे। एसपी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस के स्तर से जिले में चौकी/थाने के माध्यम से बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने मकानों व प्रतिष्ठानों में बाहरी लोग किराए पर रखे हैं, वे उनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सत्यापन जरूर कराएं। एसपी ने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना का काम पूरा होने के बाद केदारघाटी में गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच चिह्नित स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे जिससे यातायात में दिक्कत न हो। इस बारे में वे स्वयं भी जिलाधिकारी से बात करेंगे। इस मौके पर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed