फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sanskrit binds Bharatvarsha in one sutra: Gaur

भारतवर्ष को एक सूत्र में बांधती है संस्कृत: गौड़

Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit binds Bharatvarsha in one sutra: Gaur
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के सहयोग से संस्कृत मास महोत्सव के अंतर्गत ऑनलाइन संस्कृत संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए संरक्षण के लिए नई पीढ़ी को मुख्य निभाने का आह्वान भी किया। ऑनलाइन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कृत आचार्य सुरेशानंद गौड़ ने कहा कि संस्कृत भारतवर्ष को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा रही है। नई पीढ़ी को संस्कृत के प्रति जागरूक व गंभीर बनाने और लेखन व सृजन के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं, डा. वाजश्रवा आर्य, डा. कमलेश शक्टा, डा. एनएन पोखरियाल, आचार्य विशाल भट्ट, डा. हरीश गुरूरानी ने संस्कृत की महत्ता पर प्रकाश डाला। आचार्य सुखदेव प्रसाद सिलोड़ी के संचालन में हुई संगोष्ठी में आचार्य कृष्णानंद नौटियाल, गोवर्धन सेमवाल, राकेश रावत, नवीन नौटियाल, सचिंद्र नौटियाल, वासुदेव सेमवाल, धीरज बिष्ट, शक्ति प्रसाद उनियाल, कैलाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed