फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sampling will be done again in Dham after Uma Bharti becomes infected

उमा भारती के संक्रमित होने के बाद केदारनाथ धाम में पुन: होगी सैंपलिंग

Sun, 27 Sep 2020 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sampling will be done again in Dham after Uma Bharti becomes infected
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा केदारनाथ में पुन: सैंपल लिए जाएंगे। यहां बीते एक सप्ताह में 125 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती 22 सितंबर को केदारनाथ पहुंची थी। जबकि 23 सितंबर को उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी कोरोना टेस्ट देने के बाद धाम में पहुंचे थे और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत मुख्य पुजारी व तीर्थपुरोहितों से भी भेंट की थी। धाम से लौटने के कुछ ही देर बाद उनकी रिपोर्ट आई थी, जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग समेत 22 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बीते चार दिनों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा केदारनाथ में 125 से अधिक लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ में जो भी लोग पूर्व केंद्रीय मंत्री के संपर्क में आए थे, उनकी पुन: सैंपलिंग की जाएगी। वहीं, चोपड़ा में सैंपलिंग के लिए शिविर लगाया गया, जिसमें 18 ग्रामीणों ने सैंपल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed