फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sakanya and Ghenghad village got a gift for the road

सकन्याणा व घेंघड गांव को मिली सड़क की सौगात

Tue, 09 Jun 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Sakanya and Ghenghad village got a gift for the road
सकन्याणा व घेंघड गांव को सड़क की सौगात मिली है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के गांवों के लिए तीन करोड़ 66 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। ये सभी कार्य छह माह में पूरे होंगे।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह की अध्यक्षता में विधायक चौधरी ने पीएमजीएसवाई के तहत सकन्याण-ग्वाड़ीखाल मार्ग का शिलान्यास किया। दो करोड़, तीन लाख में चार किमी लंबे मार्ग का निर्माण तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटर मार्ग के किमी 20 से शुरू किया गया है। दूसरी तरफ विधायक ने राज्य योजना के अंतर्गत घेघड़ ग्राम पंचायत के लिए एक करोड़ 60 लाख में बनने वाले तीन किमी लंबे मार्ग का शिलान्यास भी किया। लोनिवि द्वारा मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। विधायक चौधरी द्वारा विधायक निधि से तीन लाख की लागत से बनने वाली मठियाणागढ़-मठियाणा गांव पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया। कहा कि अगर कोई स्रोत गांव के नीचे मिले तो लिफ्ट से भी पानी को गांव तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, जिपं सदस्य ज्योति देवी, भारत भूषण भट्ट, क्षेपं सदस्य सुमन पंवार, प्रकाश पंवार, भूपेंद्र भंडारी, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, विक्त्रस्म कंडारी, सुरेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed