फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sabhya of Pandhar village playing in Uttarakhand Women's Cricket League

Rudraprayag News: उत्तराखंड महिला क्रिकेट लीग में खेल रही पणधार गांव की सभ्या

Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sabhya of Pandhar village playing in Uttarakhand Women's Cricket League
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पणधार गांव की सभ्या नेगी का चयन उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में हुआ है। गांव के पगडंडी वाले खेत से लेकर स्कूल के मैदान में क्रिकेट के गुर सीखने वाली यह खिलाड़ी बेहतरीन लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज के साथ अच्छी बल्लेबाज भी है। वह, देहरादून में एक प्रतिष्ठित क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में आठवीं से छात्रा क्रिकेट के प्रति समर्पित हो गई थी। घर से स्कूल व स्कूल से घर रोजाना छह किमी दो तरफा पैदल दूरी तय करने के बावजूद छात्रा ने क्रिकेट अभ्यास कभी नहीं छोड़ा। छात्रा को निखारने का काम व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर ने किया, जो स्वयं भी अच्छे क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन




उन्होंने सभ्या को बालिंग के साथ ही बल्लेबाजी के गुर सिखाए और छुट्टी के बाद स्कूल के मैदान में ही गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास कराया। दो वर्ष पूर्व इंटरमीडिएट पास करने के बाद छात्रा को क्रिकेट से जोड़ा रखने के लिए शिक्षक पुंडीर और पूर्व प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने हरसंभव प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में छात्रा देहरादून स्थित निंबस क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट कोच रवि नेगी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। सभ्या नेगी का चयन उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग के लिए हुआ है। सभ्या की माता उमा देवी और पिता दरवान सिंह नेगी कहते हैं कि बेटी ने उन्हें खेल के जरिए नई पहचान दी है। सभ्या के उत्तराखंड महिला लीग में चुने जाने पर जीआईसी खेड़ाखाल के शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed