फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudrashtadhyayi text continues in Kedarnath

केदारनाथ में रुद्राष्टाध्यायी पाठ जारी

Fri, 28 May 2021 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Rudrashtadhyayi text continues in Kedarnath
श्रीकेदार 360 ट्रस्ट के सहयोग से केदारनाथ में विश्व कल्याण और कोरोना से मुक्ति के लिए रुद्राष्टाध्यायी पाठ किया जा रहा है। अनुष्ठान के पांचवें दिन मंदिर परिसर में आराध्य बाबा केदार व भैरवनाथ की पूजा-अर्चना के साथ ही रुद्राष्टाध्यायी पाठ का परायण किया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रवींद्र पोस्ती, विनीत पोस्ती एवं अंकित सेमवाल की मौजूदगी में तीर्थपुरोहित आचार्यगणों ने मंदिर परिसर में भगवान केदारनाथ का आह्वान किया। इसके उपरांत रुद्राष्टाध्यायी पाठ का परायण करते हुए भगवान शिव के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर अनुष्ठान में सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए आराध्य से विश्व कल्याण के साथ देश से कोरोना मुक्ति की कामना की गई। इसके उपरांत भैरवनाथ मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। आचार्य नवीन शुक्ला, तेज प्रकाश त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, अनित शुक्ला और रमाकांत ने सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोनाकाल के चलते यात्रा स्थगित होने से धाम में श्रद्धालु नहीं पहुंच रहे हैं। इसलिए, जब तक यात्रा शुरू होती है, धाम में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे, इसी के तहत रुद्राष्टाध्यायी पाठ का आयोजन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed