फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudrapur Degree College Champion

सेपक टाकरा में रुद्रपुर डिग्री कालेज बना चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur Degree College Champion
रुद्रपुर स्टेडियम में विजेता रुद्रपुर टीम के साथ विधायक ठुकराल व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी सेपक टाकरा प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह पीजी कालेज रुद्रपुर चैंपियन बना। कालेज के महिला और पुरुष वर्ग की दोनों टीमों ने विपक्षी टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। फाइनल में पुरुष वर्ग में रुद्रपुर ने नैनीताल की टीम को 2-0 और महिला वर्ग में रुद्रपुर ने पिथौरागढ़ की टीम को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेपक टाकरा प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह और डीएसओ रशिका सिद्दीकी ने किया। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप में कब्जा किया। कहा कि 17 फरवरी को रुहेलखंड, बरेली में आयोजित होने जा रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहां पर भगवती सनवाल, पूरन जोशी, विधिक शर्मा, डॉ. संतोष कुमार, भूपेश दुम्का, डॉ. मनीषा तिवारी, कैलाश कोठारी, डॉ. रुचि शाह, प्रिय बिष्ट, राजेश कुमार, लियाकत अली, धीरज चौधरी, नवनीत राव, राजेंद्र कुमार, गौरव जोशी, अंकुश रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed