फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   rudrapryag and ukhimaths ee is responsbil

रुद्रप्रयाग व ऊखीमठ के ईई को माना जिम्मेदार

Tue, 23 Feb 2016 09:02 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Tue, 23 Feb 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सचिव अमित नेगी को भेजे पत्र में डीएम ने कहा है कि 16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा में रुद्रप्रयाग जनपद में अलकनंदा व मंदाकिनी नदी पर बने 8 झूला पुल बह गए थे। इन पुलों का पुनर्निर्माण लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग व लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन द्वारा किया जाना था। लेकिन अभी तक एक भी पुल तैयार नहीं हो पाया है। पुल न बनने से क्षेत्र की जनता को अब भी जर्जर ट्रालियों के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। डीएम ने कहा कि अगर जल्द संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा झूलों पुलों के पुनर्निर्माण में तेजी नहीं लाई जाती तो वे आगामी माह से इनका वेतन रोक देंगे।
विज्ञापन


विदित हो कि आपदा में मंदाकिनी व अलकनंदा नदी पर छोटे-बड़े कई झूला पुल बह गए थे। अलकनंदा नदी पर पपडासू में जीवीके कंपनी द्वारा पुल का निर्माण किया गया था। लेकिन मंदाकिनी नदी पर जिला मुख्यालय से लगे यहां माई की मंडी, सिल्ली, विजयनगर, चंद्रापुरी, कालीमठ सहित आठ झूला पुल, जो लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग व लोनिवि डिवीजन ऊखीमठ द्वारा बनाए जाने थे, आज तक नहीं बन पाए हैं। इन स्थानों पर ट्राली लगाई गई हैं। लेकिन इन पर कई स्क्ूली बच्चों व लोगों के हाथ-पैर छिल चुके हैं।
विज्ञापन



लोनिवि के डिवीजन रुद्रप्रयाग व ऊखीमठ के ईई द्वारा सुस्त गति से कराए जा रहे झूला पुलों के निर्माण को लेकर संबंधित सचिव को पत्र भेजा गया है। पूर्व ेमें भी दो बार पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed