फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Radha-Krishna dance competition to be held on the 4th.

Rudraprayag News: चार को होगी राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता

Sun, 23 Aug 2026 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 23 Aug 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna dance competition to be held on the 4th.
अगस्त्यमुनि। अगस्त्य रामलीला समिति की बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि चार सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक राधा-कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसमें 5 से 11 वर्ष तक के बच्चे राधा-कृष्ण की जोड़ी के रूप में प्रतिभाग कर सकेंगे। समिति अध्यक्ष कमलेश जमलोकी ने बताया कि विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 3000, द्वितीय 2100, तृतीय 1100, चतुर्थ 500 और पंचम पुरस्कार 251 रुपये दिया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि तीन सितंबर तक है। जन्माष्टमी पर शाम चार बजे पुराने देवल से पुलिस चौकी तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद महर्षि अगस्त्य मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण होगा। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में ललिता रौतेला, गंगाराम सकलानी, उमा कैंतुरा, माधव सिंह नेगी ,विनीता रौतेला, त्रिभुवन नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed