फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Gratitude expressed as the path to constructing the Polytechnic building is cleared.

Rudraprayag News: पॉलीटेक्निक भवन निर्माण की राह आसान होने पर जताया आभार

Sun, 23 Aug 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 23 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Gratitude expressed as the path to constructing the Polytechnic building is cleared.
ऊखीमठ। तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के भवन निर्माण के लिए करीब 12 वर्षों से लंबित वनभूमि संबंधी प्रकरण के निस्तारण पर क्षेत्रवासियों ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का आभार जताया। ऊखीमठ में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पॉलीटेक्निक संस्थान के भवन निर्माण के लिए आवश्यक भूमि से संबंधित वनभूमि पत्रावली लंबे समय से लंबित होने के कारण भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अब 12 वर्षों से लंबित वनभूमि संबंधी समस्या का समाधान हुआ है। तल्लानागपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमित प्रदाली ने कहा कि विधायक के प्रयासों से वर्षों से अटकी विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी अब धरातल पर आगे बढ़ी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बर्तवाल, संघर्ष समिति अध्यक्ष अमित प्रदाली, हर्ष लाल, दलवीर नेगी, दुर्गा करासी, सीता आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed