{"_id":"5790fc344f1c1b3e12c4b57f","slug":"rudraprayag-open-11-roads-18-are-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में 11 सड़कें खुली, 18 हैं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में 11 सड़कें खुली, 18 हैं बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद से चट्टान टूटने से बंद पड़ा चोपड़ा-कुरछोला संपर्क मार्ग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली ब्लाक के बड़मा पट्टी सहित केदारघाटी के गांवों को जोड़ने वाले मयाली-गुप्तकाशी मार्ग सहित जिले में 18 संपर्क मार्ग अब भी बंद हैं। लोनिवि और अन्य कार्यदायी संस्थाएं चार दिन में 11 सड़कें ही खोल पाए हैं।
विज्ञापन
बीेते सप्ताह हुई तेज बारिश से जनपद में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग सहित 29 संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी और लोनिवि (विश्व बैंक) और डीडीएमए के अधीन इन सड़कों पर कई स्थानों पर मलबा व बोल्डर आ गए थे।
विज्ञापन
जबकि कुछ सड़कों के पुश्ते व स्क्रबर धंस गए थे। कुरछोला निवासी दीपक रावत, राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि चोपड़ा-कुरछोला मार्ग पर तीन स्थानों पर 10 से 15 मीटर लंबे पुश्ते ध्वस्त हो रखे हैं। जगह-जगह पर बोल्डरों के ढेर लगे हैं। बावजूद इसके अब तक किसी भी विभागीय अधिकारी ने सड़क की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन