{"_id":"6898e7d56856f911c109f6a3","slug":"rudraprayag-kedarnath-highway-rock-broke-and-fell-on-jawadi-bypass-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: केदारनाथ हाईवे... जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन, दोतरफा यातायात बंद, मलबा हटाने में लगेंगे कई दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: केदारनाथ हाईवे... जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन, दोतरफा यातायात बंद, मलबा हटाने में लगेंगे कई दिन
Mon, 11 Aug 2025 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:12 AM IST
सार
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि मलबा साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
भूस्खलन के बाद मलबा हटाने का काम शुरू...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने वाले रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन से टनों मलबा जमा हो गया है, जिस कारण दो तरफा यातायात को रोक दिया गया है। मलबे से सड़क को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
एनएच के अनुसार मलबा साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। शनिवार को शाम करीब सात बजे रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर जगतोली से करीब एक किमी आगे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया, जिससे टनों मलबा पेड़-पौधों सहित हाईवे पर आ गिरा।
विज्ञापन
मलबा इतना अधिक था कि पलभर में यहां सड़क से करीब 10 से 15 फीट से अधिक ऊंचा टीला बन गया। भारी मलबा देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क के 25 से 30 मीटर हिस्से को भी व्यापक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
बाईपास के अवरुद्ध होते ही दो तरफा यातायात रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बाईपास अवरिद्ध होने पर जानमाल का नुकसान नहीं है। इतना सही रहा कि जो वाहन बाईपास पर दौड़ रहे थे, वह दोनों तरफ 40 से 50 मीटर पहले से रुक गये थे।
दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि बाईपास पर भारी भूस्खलन हुआ है। मलबा साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। संभावना है कि मलबे से सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है।