फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag-Gaurikund highway opens, 104 passengers from Sonprayag leave for Kedarnath

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे खुला, सोनप्रयाग से 104 यात्री केदारनाथ रवाना

Sat, 22 Aug 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag-Gaurikund highway opens, 104 passengers from Sonprayag leave for Kedarnath
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के मुनकटिया और बड़ी पार्किंग में यातायात बहाल हो गया है। चौथे दिन हाईवे खुलने पर प्रशासन ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 104 यात्रियों को रवाना किया। साथ ही मौसम खराब होने की स्थिति में भीमबली व लिनचोली में रुकने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट पंकज प्रियदर्शी बिष्ट ने बताया कि हाईवे से लेकर पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम, डीडीआरएफ को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच हाईवे को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। तीन दिनों से क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हाईवे व पैदल मार्ग के कुछ स्थानों पर बाधित होने पर यात्रा का संचालन नहीं हो पाया था। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि केदारनाथ मार्ग पर डीडीएम की ओर से मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed