{"_id":"5e9486ee8ebc3e7738598ed5","slug":"rudraprayag-district-gets-12-new-doctors-rudrapryag-news-drn3416298105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग जनपद को मिले 12 नए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग जनपद को मिले 12 नए डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच शासन की ओर से रुद्रप्रयाग जिले को 12 नए डॉक्टर दिए गए हैं। लोगों को बेहतर व शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों को विभिन्न अस्पतालों में नियुक्ति भी दे दी गई है।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद को 12 डॉक्टर नए मिले हैं, जिसमें 11 स्थायी एवं एक बांडधारी हैं। विभाग द्वारा डा. नेहा को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाधार, डा. भुवन चंद्र व डा. विकास सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ, डा. शिवानी गुसाईं को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग, डा. दीपाली नौटियाल व डा. हेमा असवाल को सीएचसी अगस्त्यमुनि, डा. कपिल तिवारी को सीएचसी जखोली, डा. नितीश कुमार काला अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैली, डा. भवानी प्रताप राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय पठालीधार, डा. नविता तिवारी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घेंघडख़ाल, डा. रुचिका भट्ट को सीएचसी जखोली और डा. कहकशा अफरोज को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्वाणी में तैनाती दी गई है। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि अधिकांश डॉक्टरों के द्वारा अपने केंद्रों पर ज्वाइनिंग कर दी गई है। बताया कि अब, दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में भी जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के सभी संसाधनों के लिए भी निदेशालय को पत्र भेजा गया है।