{"_id":"5f0c66d18ebc3e63841b7d9c","slug":"rudraprayag-bhumika-semwal-topped-with-96-6-percentage-points-rudrapryag-news-drn3498676106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग : भूमिका सेमवाल ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग : भूमिका सेमवाल ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड के अंतर्गत संचालित जनपद के पांच विद्यालयों का कक्षा 12वीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। जनपद में केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की छात्रा भूमिका सेमवाल ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार के छात्र आयुष पंवार ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और प्रशांत रावत ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में कक्षा 12वीं में कुल 34 छात्र-छात्राएं थे, जो सभी उत्तीर्ण हुए हैं। आठ छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। विद्यालय स्तर पर भूमिका सेमवाल ने 96.6 अंकों के साथ प्रथम, प्रशांत रावत ने 95.4 अंकों के साथ द्वितीय, विश्वदीप रावत ने 95.2 अंकों के साथ तृतीय, खुशी बिष्ट ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, प्रगति घिल्डियाल ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है। दूसरी तरफ जवाहर नवोदय विद्यालय बणूस-जाखधार का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा है। यहां सभी 63 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए, जिसमें आयुष पंवार ने 95.6 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि साहिल ने 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और 94.8 अंकों के साथ रोहन पुष्पवाण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में वाणिज्य संकाय में छात्र सूरज खत्री ने सर्वाधिक 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, प्रणवानंद विद्या मंदिर ऊखीमठ की छात्रा काजल ने भी प्रथम श्रेणी में पास किया है।
इधर, रुद्रप्रयाग में संचालित अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्रा गौरी नौटियाल ने 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और नीरज रावत ने 90.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डीएस रावत ने बताया कि विद्यालय में 17 छात्र-छात्राएं थे, जिसमें 13 ने प्रथम व चार ने द्वितीय स्थान अप्राप्त किया है। उधर, डा. जैक्सवीन नेशनल पब्लिक इंटर कालेज गुप्तकाशी का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में 86.4 प्रतिशत अंकों के साथ आयुष जमलोकी ने प्रथम, 85.8 प्रतिशत अंकों के साथ मानव ने दूसरा और 83.4 प्रतिशत अंकों के साथ आइस सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।