{"_id":"6ada13945ba44d7b250db09c","slug":"rudraprayag-banoli-village-sadhu-murder-body-found-in-field-police-have-arrested-a-suspect-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: बैनोली गांव में साधु की सिर में पत्थर मारकर हत्या, खेत में मिला शव, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: बैनोली गांव में साधु की सिर में पत्थर मारकर हत्या, खेत में मिला शव, हिरासत में आरोपी
Thu, 22 Oct 2026 07:19 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, जखोली(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, जखोली(रुद्रप्रयाग)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:19 PM IST
सार
गांव की कुछ महिलाओं ने खेत में मंदिर के अर्चक महात्मा का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
साधु की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जखोली ब्लॉक के अंतर्गत बैनोली गांव में एक साधु की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को गुणखेश्वर मंदिर के अर्चक महात्मा का शव खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर अगस्त्यमुनि व रुद्रप्रयाग से पुलिस घटना स्थल पहुंची। महात्मा के सिर में पत्थर मारकर हत्या की गई थी। डीएसपी विकास पुंडीर ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की तो एक युवक की भूमिका संदिग्ध मिली।
विज्ञापन
UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद में बोले सीएम, रेखा का किया बचाव, कांग्रेस पर बोला हमला, कैबिनेट में बड़े फैसले
विज्ञापन
कुछ ही देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। देर शाम तक आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह जानने की कोशिश की जा रही थी। वहीं, ग्राम प्रधान बैनोली सूर्यप्रकाश नौटियाल ने बताया कि महात्मा गांव में करीब चार वर्षों से रह रहे थे। उनकी हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर है।