फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rohingya will not allow Muslims to enter India: Bhatt

रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में नहीं घुसने देंगे : भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Rohingya will not allow Muslims to enter India: Bhatt
रुद्रपुर। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी धर्म और जाति के खिलाफ नहीं है। यह कानून धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर भारत में आए हिंदू, सिख, जैन आदि धर्म के शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में विशाल रैली को संबोधित करते हुए नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून को पारित कर, तीन तलाक के खिलाफ कानून और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटवाकर एतिहासिक कार्य किए हैं लेकिन कांग्रेस जनता को सीएए पर गुमराह कर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। सांसद ने कहा कि देश में रोहिंग्या मुसलमानों को घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां के लोग आजादी की सांस ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए 352 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं।
विज्ञापन

सभा के दौरान करीब छह नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक तक विशाल रैली निकाली। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, सुरेश परिहार, भारतभूषण चुघ, सांसद प्रतिनिधि स्वास्थ्य अतुल जोशी, महेंद्र शर्मा, ओमवती चौहान, शालिनी बोरा, श्वेता मिश्रा, किरन राठौर, अनिल चौहान, संजय ठुकराल, तरण दत्ता, केके दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजूल पर मालिकाना हक नहीं दिलाया तो चुनाव नहीं लडूंगा : ठुकराल
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने रविवार को एक बार फिर शहरवासियों को नजूल भूमि पर हक न दिलवा पाने पर अगले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। हालांकि सांसद अजय भट्ट ने विधायक को भरोसा दिलाते हुए कहा कि नजूल की भूमि पर हक भी मिलेगा और वह विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। सांसद ने इससे पूर्व नजूल भूमि पर हक दिलाने के प्रण को लेकर मेयर रामपाल सिंह ने अपनी कुर्सी पर न बैठने का भी जिक्र किया। इस दौरान वार्ड 33 के पार्षद सुशील चौहान ने सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन देकर शांति विहार कॉलोनी से नैनीताल हाईवे की ओर जाने के लिए रेलवे लाइन से रास्ता खुलवाने की मांग की। चौहान ने कहा कि यदि यह रास्ता खुल जाए तो करीब 40 गांव के लोगों को इसका फायदा होगा।
सांसद के साथ फोटो खिंचवाने को धक्का-मुक्की
रुद्रपुर। सांसद अजय भट्ट के कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की हो गई। कुछ कार्यकर्ता मंच से गिरते-गिरते बचे।
कांग्रेस के कारण हुआ देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन : पांडेय
दिनेशपुर। सीएए के लागू होने को लेकर दिनेशपुर में हुई भाजपा की रैली में भारी जनसैलाब उमड़ा। हरि मंदिर परिसर में हुई रैली में शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के कारण देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन हुआ था। केंद्र सरकार ने सीएए को लागू कर शरणार्थियों के साथ ही बंगालियों को नागरिकता का अधिकार देकर नया जीवन देने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन हुआ। सभा को कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वहां मंडल अध्यक्ष अनादि मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार, संयोजक अतुल पांडेय, राकेश सिंह, शिशिर तरफदार आदि थे।
पासी ने मोबाइल से सभा को संबोधित किया
दिनेशपुर। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोगों के रैली में शामिल होने पर आयोजकों के चेहरे खिल उठे। मुख्य वक्ता और पूर्व सांसद बलराज पासी रैली में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने मोबाइल से 10 मिनट तक रैली संबोधित की। रैली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
विरोध के नाम पर दंगा फैला रहा विपक्ष : सौरभ
शक्तिफार्म। नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में बैकुंठपुर में हुई सभा में विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ अल्पसंख्यकों को भ्रमित कर रहे हैं। कहा कि सीएए के लागू होने से सितारगंज विधानसभा में रहने वाले हजारों बंगाली परिवारों को नागरिकता मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में शिविर लगाकर नागरिकता का फार्म भरवाया जाएगा। जनसभा के बाद सैकड़ों लोगों ने विधायक की अगुवाई में बैकुंठपुर से सुभाष चौक तक करीब दो किमी तक पैदल जुलूस निकालकर सीएए के समर्थन में नारेबाजी की। वहां मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, नगर पंचायत चेयरमैन सुकांत ब्रहृम, देबू मंडल, संजय बाछाड़, रबिन खान, कमल जिंदल, विजय सलूजा, सुबल विश्वास, मयंक अग्रवाल, शंकर गोलदार, विष्णु प्रमाणिक, कृपासिंधु हीरा, धीरज मंडल, गोविंद तालुकदर, ब्रंची वाइन आदि थे।

जुलूस को सुभाष चौक पर रोका
शक्तिफार्म। सीएए के समर्थन में बैकुंठपुर से प्रारंभ पैदल जुलूस सुभाष चौक पर पहुंचकर समाप्त होना था लेकिन जुलूस में शामिल कुछ अति उत्साही लोग सुभाष चौक से मुख्य बाजार होते हुए पुलिस चौकी तक मार्च करने की जिद पर अड़ गए। जब पुलिस ने भीड़ को बेरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया तो कुछ लोग पुलिस से उलझ गए। सितारगंज कोतवाल सलाउद्दीन और विधायक सौरभ बहुगुणा के समझाने पर लोग माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed