{"_id":"6895e4129faa8857db06ce21","slug":"ritika-selected-in-uttarakhand-womens-senior-cricket-team-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-114448-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रितिका का उत्तराखंड महिला सीनियर क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रितिका का उत्तराखंड महिला सीनियर क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन
खेतों में करती हैं प्रैक्टिस, पिता करते हैं घोड़ा-खच्चरों का संचालन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। केदारघाटी के रामपुर-न्यालसू गांव की रितिका रावत का चयन उत्तराखंड महिला सीनियर क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 11 से 16 अगस्त तक चंडीगढ़ में होने वाली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
रितिका के पिता महेंद्र सिंह केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चरों का संचालन करते हैं जबकि माता अरुणा देवी गृहणी हैं। संसाधन नहीं होने पर रितिका खेतों में खेलती हैं। बीते वर्ष पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद उसने मद्महेश्वर क्रिकेट एकेडमी में प्रवेश लिया और वहां प्रशिक्षक गणेश वर्मा के मार्गदर्शन में नियमित क्रिकेट का अभ्यास करने लगीं। रितिका ने बीते वर्ष देहरादून में 20 अभ्यास मैचों में भी प्रतिभाग किया। इस वर्ष बीते जून में रितिका ने राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट के लिए ट्रायल दिया जिसमें वह सफल रहीं। अब उसका चयन उत्तराखंड महिला सीनियर क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। रितिका के प्रशिक्षक गणेश वर्मा ने बताया कि वह चार से पांच घंटे तक प्रैक्टिस करती है। रितिका ने बताया कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए मां ने सबसे ज्यादा प्रेरित किया। अब लक्ष्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सदस्य बनना है। वहीं केदारनाथ विस की विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धरम्वाण ने रितिका के चयन पर खुशी जताई।