फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rishabh Singh and Isha became district toppers in Rudraprayag.

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में ऋषभ सिंह और ईशा बने जिला टॉपर

Wed, 13 May 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 13 May 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Singh and Isha became district toppers in Rudraprayag.
सीबीएसई 12वीं में रुद्रप्रयाग के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉमर्स वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार के ऋषभ सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। साइंस वर्ग में इसी विद्यालय की ईशा 94 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रहीं।

वहीं विद्यालय की आकांक्षा रावत ने 92 प्रतिशत, दीपिका और ईशा राणा ने 90 प्रतिशत जबकि अनुष्का गैरोला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गुप्तकाशी स्थित एमएल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र शौर्य राणा ने 93.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के मेधावी छात्रों में जगह बनाई। डॉ. जैक्सनवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी के कृतिका राणा और अंशुल शुक्ला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की भार्गवी राणा ने 92 प्रतिशत, आदित्य नेगी ने 89.6 प्रतिशत और प्रकृति खत्री 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। वहीं रुद्रप्रयाग स्थित अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की दीया नेगी ने 90 प्रतिशत, अवनी जगवाण ने 88 प्रतिशत और निवेदिता नेगी ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मुख्यालय के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग की गुंजन नौटियाल ने 88.4 प्रतिशत और प्रिया नेगी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह अगस्त्यमुनि की मोनिका नेगी ने कला वर्ग में 87.6 प्रतिशत अंक हासिल किए जबकि उखीमठ की दीक्षा थपलियाल ने 86.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed