फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   'Right guidance is necessary to achieve the goal'

‘लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही मार्गदर्शन जरूरी’

Sat, 27 Nov 2021 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
'Right guidance is necessary to achieve the goal'
पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं के लिए करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया। मौके पर छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून समेत अन्य क्षेत्रों में करियर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बाल व महिला अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ सही मार्गदर्शन से लक्ष्य की पूर्ति की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे विधि एवं कानून की बेसिक जानकारी अनिवार्य रूप से अर्जित करें। रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री ने छात्राओं को बालिका शिक्षा के साथ ही अन्य कानूनी जानकारियां विस्तार से बताईं। महिला सब इंस्पेक्टर सीमा चौहान ने छात्राओं के लिए पुलिस व सेना के करियर के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हेमा असवाल ने छात्राओं को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं व उनके निराकरण के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति ने विभागीय योजनाओं के साथ ही प्रशासनिक व अन्य क्षेत्रों में करियर के बारे में बताया। मौके पर 13 मेधावी छात्राओं को बैग प्रदानकर सम्मानित भी किया गया। महिला कल्याण अधिकारी दीपिका कांडपाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रो. विष्णु कुमार, डॉ. निधि छाबड़ा, डॉ. केपी चमोली, डॉ. रेनू गौतम, डॉ. ममता भट्ट, डॉ. शशिबाला, डॉ. अंजना, डॉली पंवार, अजय नौटियाल, प्रीति बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed