फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rate list and instructions to find the billing machine

बिलिंग मशीन व रेट लिस्ट लगाने के दिए निर्देश

Sat, 09 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Sat, 09 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

बसुकेदार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से ओवररेट की शिकायत पर शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम को दुकान में बिलिंग मशीन व रेट लिस्ट नहीं मिली। विभाग ने अनुज्ञापी को जल्द ही दुकान में रेट लिस्ट चस्पा करने व बिलिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 
स्थानीय निवासी राजीव नेगी, पृथ्वी सिंह नेगी, जगवीर सिंह, हरभजन सिंह व प्रकाश सिंह ने बताया कि दुकान से लगातार ओवररेट पर शराब बेची जा रही है। विरोध करने पर सेल्समैन ग्राहकों के साथ अभद्रता करते हैं। बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होने से दुकान संचालक मनमाने रेट ले रहे थे।
विज्ञापन


इधर, जिला आबकारी अधिकारी ओमकार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर विभागीय टीम मौके पर गई थी। निरीक्षण में बिलिंग मशीन व रेट लिस्ट दुकान में नहीं मिली। अनुज्ञापी को जल्द ही बिलिंग मशीन व रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि अनुज्ञापी को ओवररेट पर शराब बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed