फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ranigarh XI captured the title of cricket competition

क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर रानीगढ़ इलेवन का कब्जा

Tue, 22 Dec 2020 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Ranigarh XI captured the title of cricket competition
शहीद मुकेश सिंह चौधरी क्रिकेट मेमोरियल प्रतियोगिता का खिताब रानीगढ़ इलेवन ने फाइनल में हरियाल क्लब गैंथी को पराजित कर अपने नाम किया। विजेता टीम के सौरभ को मैन ऑफ द मैच व उप विजेता टीम के रोहित राणा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। 19 दिन तक आयोजित प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने भाग लिया और 33 मैच खेले गए। पूरे आयोजन में शानदार कॉमेंट्री के लिए विक्रांत चौधरी को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि विकासखंड के रानीगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत तोरियाल में नव युवक मंगल दल व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रानीगढ़ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 141 बन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाली क्लब गैंथी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के चलते 101 रन बनाकर आउट हो गई और मुकाबला 40 रन से हार गई। बतौर मुख्य अतिथि पहुंची जिला पंचायत सदस्य शीला रावत व ग्राम प्रधान संजय चौधरी ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, उपाध्यक्ष ताजवर चौधरी, कोषाध्यक्ष गणेश चौधरी, सचिव मनोज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed